रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अक्टूबर। आबकारी विभाग के समस्त उडनदस्ता एवं जिलों की टीम ने बीते पखवाड़े भर में सघन अभियान चलाकर 2815 व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए कुल 25050 लीटर शराब जब्त किया। ए बाजार मूल्य रूपये 7518899, 224205 कि.ग्रा महुआ लाहन, कीमत 11388350/- एवं 80 वाहन, कीमत 5458000/- है।3.75 किलोग्राम गांजा, जिसका बाजार मूल्य 52500/- जप्त किया गया। इनमें से 2900 लीटर अन्य प्रांत की मदिरा है राज्य के सीमावर्ती जिलों में स्थापित आबकारी विभाग के 31 चेकपोस्टों में अन्य राज्यों से अवैध शराब न आवे इसलिए वाहनों की नियमित जांच कार्यवाही की जा रही है। 25 अगस्त से 14 अगस्त तक की स्थिति में आबकारी विभाग के चेकपोस्टों में जांच दौरान 177 लीटर मदिरा जप्त किया गया। इसी प्रकार आबकारी अमले ने विभिन्न स्थानों पर रोड चेकिंग रेल्वे पुलिस तथा राज्य पुलिस के साथ मिलकर विभिन्न रेल्वे स्टेशनों, ट्रेनों, बस अड्डो बसों पर भी जांच की जा रही है।
विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर 14405 का संचालन किया जा रहा है, जिस पर अवैध मंदिरा से संबंधित / मदिरा दुकानों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाता है।
विशेष सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री महादेव कांबरे द्वारा आबकारी विभाग के समस्त उडऩदस्तों एवं समस्त जिलों के अधिकारियों को समस्त आसवनी बाटलिंग यूनिट, बुअरी तथा समस्त देवे एवं विदेशी मदिरा दुकानों में सतत जांच कर निगरानी रखने तथा मदिरा के अवैध संग्रहण, परिवहन के संभावित स्थलों का चिन्हांकन कर अवैध मंदिरा के धारण परिवहन एवं विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के साथ-साथ राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाने, संचालित जांच चौकियों में जांच बढ़ाये जाने आदि के निर्देश दिये गये है।
खरोरा पुलिस ने ग्राम खौली के पास गौतम चन्द्राकर निवासी खरोरा का होना बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में शराब था। गौतम चंद्राकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 39 पौवा देशी शराब, बिक्री रकम त,स्कूटी को जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।