रायपुर

मतदान के लिए ऐश्वर्या रेसीडेंसी में चला स्वीप अभियान
15-Oct-2023 7:39 PM
मतदान के लिए ऐश्वर्या रेसीडेंसी में चला स्वीप अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 अक्टूबर। ऐश्वर्या रेसीडेंसी आवासीय परिसर वहाँ के निवासी रायपुर के संभागायुक्त संजय अलंग की विशेष उपस्थिति, सोसायटी के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष रितेश कानो, महासचिव श्रीमती ऋतु अग्रवाल, पदाधिकारी रहवासी शिवेन्द्र गर्ग, सुश्री गरिमा देवांगन सहित ऐश्वर्या रेसीडेंसी परिसर के सोसायटी में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकत अभियान चलाया।

 नोडल अधिकारी अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व, जोन 10 जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया एवं कार्यपालन अभियन्ता सीबूलाल पटेल  सहित नगर निगम जोन 10 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया एवं रहवासी मतदाताओं को मतदान अधिक से अधिक संख्या में करने की दृष्टि से जागरूक बनाया गया.रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत चलाकर मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की दृष्टि से नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा सतत निरन्तर जागरूक बनाया जा रहा है।


अन्य पोस्ट