रायपुर

प्रत्याशियों को शुभकामनाएं, पाटन से पुन: मौका देने सीएम का आभार
15-Oct-2023 2:53 PM
प्रत्याशियों को शुभकामनाएं, पाटन   से पुन: मौका देने सीएम का आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अक्टूबर। 
कांग्रेस के 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी  होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रत्याशियों को बधाई दी है। साथ ही पाटन से उन्हें मौका देने के लिए पार्टी का आभार जताया है। इसके अलावा पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भी ट्वीट कर सभी प्रत्याशियों बधाई देते हुए प्रदेश में फिर से सरकार बनाने की बात कही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी का मिला आशीर्वाद अब क्षेत्र की जनता भी देगी आशीर्वाद विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज नवरात्रि के प्रथम दिन, शुभ अवसर पर प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है। सभी प्रत्याशियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। पाटन विधानसभा से पुन: मौक़ा देने के लिए नेतृत्व का आभार।

वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, एक बार पुन: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए हम तैयार हैं। अंबिकापुर से चौथी बार मैदान में उतर रहे डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा हमने पांच साल पहले जो काम शुरू किया था उसे  जारी रखने की कोशिश करेंगे। हमें भविष्य में नई चीजें करनी होंगी। 
 


अन्य पोस्ट