रायपुर

16-17 को बारिश के संकेत, रात में ठंड बढ़ रही
15-Oct-2023 2:52 PM
16-17 को बारिश के संकेत, रात में ठंड बढ़ रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अक्टूबर।
  मानसून की विदाई के साथ ही रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड बड़ रही है। बीती रात कोरिया जिला 17.6 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ठंड रहा। वहीं अधिकांश शहरों  में रात 19 से लेकर 24 डिग्री तक गुजरी। अब छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज भी बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 16 और 17 को पश्चिमी विक्षोब के कारण कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अक्टूबर के आखिरी हफ्ते यानि 24 अक्टूबर के बाद से न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट शुरू होगी,इससे ठंड भी बढ़ेगी। इस वर्ष अच्छी ठंड पडऩे की उम्मीद है। मालूम हो कि शुक्रवार 13 अक्टूबर से प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई हो चुकी है।

शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.9डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। प्रदेश भर में एआरजी तिल्दा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहेगा।

प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, अगले तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

पूर्वानुमान तापमान 
रायपुर
रविवार 35.0 24.0
सोमवार 34.9 23.8
दुर्ग
रविवार 35.2 23.4
सोमवार 35.0 23.2
बिलासपुर
रविवार 34.2 24.2
सोमवार 34.1 24.0


अन्य पोस्ट