रायपुर
कट्टा और कारतूस के साथ हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
15-Oct-2023 2:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 अक्टूबर। गुढिय़ारी के जनता कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर के पास युवक गोपाल ओझा (21) को कट्टा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया । यह कट्टा उसने छपरा बिहार से लाना बताया है । निरंकारी ट्रेडर्स के पास एकता नगर में रहने वाला गोपाल ओझा पूर्व में भी हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल जा चुका है। उस पर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे