रायपुर
मकान से गैस सिलेण्डर की चोरी
14-Oct-2023 4:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 अक्टूबर। गुढिय़ारी इलाके के एक मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दीवार के रास्ते पहली मंजिल में बने कृष्ण यदू के मकान मे जाकर वहां से गैस सिलेण्डर की चोरी कर ले गया। पुलिस ने अपराध दर्ज किया। कृष्ण यदू ने पुलिस को बताया की उसका साईमंदिर के पास दो मंजिला मकान है जहां पर नीचे के कमरे में परिवार के लोग रहते है। और उपर के कमरे में घर का सामान रखा हुआ है।
जिसे कोई अज्ञात चोर 2 की रात को मकान की बाउंडरी के रास्ते छत पर जाकर कमरे में रखा गैस सिलेंडर को चोरी कर ले गया। इसकी जानकारी घर में सिलेंण्डर लाने उपर के कमरे में जाने पर पता चला। इसकी रिपोर्ट कृष्ण कुमार ने गुढिय़ारी थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे