रायपुर

चुनाव ड्यूटी से बचना आसान नहीं होगा, अब तक 520 ने जमा किया मेडिकल सर्टिफिकेट
14-Oct-2023 4:26 PM
चुनाव ड्यूटी से बचना आसान  नहीं होगा, अब तक 520 ने जमा किया मेडिकल सर्टिफिकेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अक्टूबर।
चुनाव ड्यूटी से बचना आसान नहीं होगा। हालांकि अधिकारी कर्मचारियों ने इसका जुगाड़ बिठाना शुरू कर दिया है। किसी भी शासकीय मेडिकल   प्रैक्टिशनर का मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं चलेगा। 

मिली जानकारी के लिए रायपुर, बलौदाबाजार जिले की आठ विधानसभा सीटों में मतदान, मतगणना कराने के लिए 15-18 हजार अधिकारी कर्मचारी तैनात किए जाते हैं । इनके अलावा 3-5 हजार पुलिस कर्मी । मतदान दलों के गठन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इससे पहले ही अधिकारी कर्मचारियों ने ड्यूटी से बचने के उपाय, जुगाड़ बिठाना शुरू कर दिया है। कोई आला अफसरों की तो कोई अखबारों के संपादकों से फोन करवा रहा है । वहीं कुछ लोग शासकीय मेडिकल प्रैक्टिशनर से सर्टिफिकेट लेकर जमा करने लगा है। इन दोनों  जिलों में कुल 520 मेडिकल एप्लीकेशन जमा किए जा चुके हैं । इनमें रायपुर जिले के 410 हैं। उप निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि हमने सभी आवेदन अंतिम पुष्टि के लिए सीएमएचओ को रिफर कर दिया है। वे ही संबंधित का चेकप कर अंतिम निर्णय लेंगे। साथ ही सोमवार से जिला कलेक्टोरेट के अधीन एक मेडिकल टीम भी तैनात की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट