रायपुर
नांदगांव में 16 को शाह प्रचार अभियान शुरू करेंगे, योगी भी आएंगे
14-Oct-2023 4:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले चरण की 20 सीटों के लिए प्रचार अभियान की शुरूआत 16 को राजनांदगांव से करने जा रहे हैं । उस दिन पूर्व सीएम रमन सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वे विशेष विमान से पूर्वान्ह अहमदाबाद से माना एयरपोर्ट आने के बाद हेलीकाप्टर से नांदगांव जाएंगे। वहीं नामांकन दाखिले और सभा के बाद वे दो बजे माना आकर कोलकाता के लिए उड़ा भरेंगे। वहां सियालदह में दुर्गा पूजा में शामिल होने के बाद रात दिल्ली लौट जाएंगे।
बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के अधिकांश प्रत्याशियों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मांग की है। योगी को उन सीटों पर भेजने की रणनीति बनाई गई है जहां हिन्दु वोट अधिक हैं। संकेत है कि योगी कवर्धा से अपने अभियान की शुरूआत करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
