रायपुर

सस्ती शराब की महंगी पैकिंग ब्रांडेड बोतल में भरकर बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार
13-Oct-2023 8:27 PM
सस्ती शराब की महंगी पैकिंग ब्रांडेड बोतल में भरकर बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अक्टूबर। अंतर्राज्यीय तस्कर बुद्धसेन जायसवाल (36) को पुलिस ने अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। सिविल लाईन पुलिस ने उसे  काली नगर स्थित एक  मकान में रखे शराब के साथ पकड़ा। वह मूलत:  ग्राम सरईसेंगर थाना लौर जिला मउंगंज म.प्र. निवासी है । और रायपुर में अमित तिवारी का मकान काली नगर पंडरी में किराए से रहकर यह धंधा कर रहा था। उससे  अलग-अलग बोतलों में रखी  30 लीटर शराब कीमत लगभग 30 हजार  रूपए जब्त किया गया।मकान की तलाशी लेने पर कमरे में शराब एवं खाली बोतलें मिली। इस पर पूछताछ में उसने सस्ती  शराब को महँगी बोतल में भर के बेचना बताया।

जिस पर आरोपी बुद्धसेन जायसवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग-अलग बोतलों में रखें कुल 30 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 30,000/- रूपये तथा शराब की खाली बोतले जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


अन्य पोस्ट