रायपुर

पांच करोड़ की शराब जब्त केवल पांच दिन में
13-Oct-2023 8:26 PM
पांच करोड़ की शराब जब्त केवल पांच दिन में

रायपुर, 13 अक्टूबर। राज्य में आचार संहिता लगने के साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में सख्ती की जा रही है। इसके अन्तर्गत एमवी (मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 3 लाख 64 हजार 86 प्रकरणों में 18 करोड़ 49 लाख 4 हजार 157 रुपए जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई है। इस मामले में लाख 34 हजार 206 प्रकरणों में लाख 81 हजार 527 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है।  आबकारी मामलों में 19 हजार 891 केस दर्ज किए गए हैं। इसमें 1 लाख 29 हजार 48 लीटर की 5 करोड़ 28 लाख 85 हजार 758 रुपए की शराब जब्त की गई है। दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत लाइसेंस शस्त्र को रखने पर पाबंदी की गई है। 12.495 लाइसेंसी हथियारों में 8,807 जमा कराए गए हैं जबकि 3 जब्त और 10 कैंसल किए गए है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट 1.229 प्रकरणों में 1284 हथियार जब्त किए गए हैं। वहीं 54 अपराधियों को जिलाबदर किया गया है।


अन्य पोस्ट