रायपुर

राजधानी के एक बड़े इलाके में खंड वर्षा
12-Oct-2023 7:38 PM
राजधानी के एक बड़े  इलाके में खंड वर्षा

रायपुर, 12 अक्टूबर। दोपहर बाद अचानक राजधानी के एक बड़े इलाके में खंड वर्षा होने लगी। टिकरापारा, सिविल लाइंस, डीकेएस चौक से लेकर फाफाडीह तक बारिश दर्ज की गई। बड़ी बड़ी बूंदों के साथ हुई बारिश ने गर्मी और उमस भरे मौसम में थोड़ी तरावट दी। शहर के दूसरे हिस्सों में भी मौसम में कुछ ठंडक आई। लेकिन बारिश नहीं हुई। यह बारिश लोकल सिस्टम कि वजह से बताई गई है । हाल के दिनों में 35-37 डिग्री की गर्मी और मानसून से नम हुई जमीन से जल वाष्प से बने सिस्टम की वजह से बारिश हुई। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ बनने को भी कारण बताया गया है । इस बारिश को लेकर मौसम विग्यानी भी हतप्रभ हैं। उनका कहना है कि न तो कोई पूर्वानुमान था, न कोई सिस्टम। आश्चर्य है बारिश हो रही।


अन्य पोस्ट