रायपुर
दो अतिरिक्त वर्ष को केंद्र ने रेगुलराइज किया, दिसंबर में आएंगे अमित कुमार
12-Oct-2023 7:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अक्टूबर। केंद्र में प्रतिनियुक्त आईपीएस अफसर अमित कुमार चुनाव बाद दिसंबर मध्य में पीएचक्यू में ज्वाइनिंग देंगे। वे वर्ष 2016 से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं।
पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें रोक कर रखा था। वहीं राज्य सरकार ने भी केंद्र से कुमार को रिलीव करने पत्र भेजा था। लेकिन सीबीआई में संयुक्त निदेशक के रूप में वे कई अहम केस की जांच कर रहे थे,इसलिए सीबीआई और केंद्र ने उन्हे रिलीव न कर यह प्रक्रिया अपनाई।सो, दो अतिरिक्त वर्ष की कार्यावधि को गृह मंत्रालय ने दो दिन पहले ही रेगुलराइज कर दिया है। और अब वे दो माह के अवकाश पर रहेंगे और उसके बाद दिसंबर मध्य में छत्तीसगढ़ पुलिस ज्वाइन करेंगे। उनके आने पर प्रदेश को एक आईजी स्तर के वरिष्ठ अफसर और उपलब्ध होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे