रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था
12-Oct-2023 7:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 अक्टूबर। नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील और शिकायतों की सुनवाई के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। अपीलार्थी ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। सभी जिलों के कलेक्टर कार्यालय स्थित एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से सुनवाई की जाती है। इससे आवेदकों को रायपुर तक आने की जरूरत नहीं होती है। राज्य सूचना आयोग ने जून 2023 में मोबाइल से भी सुनवाई की शुरुआत की है।
इसके माध्यम से अपीलार्थी, जनसूचना अधिकारी अपने मोबाइल से जुडक़र द्वितीय अपील की सुनवाई में शामिल हो रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे