रायपुर

बीस लाख बयाना लेकर तीन हेक्टेयर की रजिस्ट्री के लिए नौ वर्ष से घुमा रहे, 420 दर्ज
12-Oct-2023 5:12 PM
बीस लाख बयाना लेकर तीन हेक्टेयर की रजिस्ट्री के लिए  नौ वर्ष से घुमा रहे, 420 दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अक्टूबर।
तीन हेक्टेयर जमीन बेचने का सौदा कर बयाना लेकर भी नौ वर्षों से रजिस्ट्री न करनेवाले के विरूद्ध खरीदार ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कराया।

डीडी नगर पुलिस के मुताबिक सेक्टर-1 भिलाई  निवासी जी.सुरेश पिल्ले ने 9 जून -14 को लतेलू ढीढी, पल्लाराम ढीढी और राजाराम देवांगन से यह सौदा किया था । इन तीनों ने रायपुरा स्थित खसरा नंबर 59/76/21 के 3.506 हेक्टेयर जमीन खरीदने सुरेश को कुल 8 .10 करोड़ में बेचने का इकरारनामा तैयार किया था। इसके बदले बतौर बयाना 20 लाख रूपए तीनों ने लिया। लेकिन बीते नौ वर्ष से रजिस्ट्री के लिए टालमटोल करते रहे हैं।

सुरेश ने बुधवार को दोपहर डीडी नगर थाने में तीनों के खिलाफ धारा 420,34 का अपराध दर्ज कराया। ये लोग एडवांस रकम भी नहीं लौटा रहे थे।


अन्य पोस्ट