रायपुर
पैन कार्ड रायपुर वाले का, कारोबार हैदराबाद में, चोरी जीएसटी की
12-Oct-2023 5:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 अक्टूबर। हैदराबाद के एक अग्यात कारोबारी ने रायपुर के व्यक्ति के पैन कार्ड के जरिए व्यापार कर जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। वह डेढ़ साल से यह फर्जीवाड़ा कर रहा था।
विधानसभा पुलिस के मुताबिक स्वर्णभूमि निवासी अंकित बांगर (31) ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि उसका पैन कार्ड नंबर एक वर्ष पूर्व से इस फर्जीवाड़े में उपयोग किया जा रहा था । किसी अग्यात व्यक्ति ने 13 फरवरी 22 से 11 अक्टूबर तक अवैध रूप से अंकित के पैन का दुरूपयोग जीएसटी नंबर लेकर हैदराबाद में कारोबार कर रहा है। इसमें उसने लाभ भी कराया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 420 का अपराध दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पतासाजी शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे