रायपुर

14 लाख के 27 किलो चांदी के जेवरात जब्त, जीएसटी को रिफर
12-Oct-2023 5:07 PM
14 लाख के 27 किलो चांदी के जेवरात जब्त, जीएसटी को रिफर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अक्टूबर।
आजाद चौक पुलिस ने 14 लाख रूपए कीमत की 27 किलो चांदी के जेवरात जब्त किया । आमापारा चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान  टवेरा वाहन में सवार दो युवकों के पास से जब्त किया गया। टवेरा कार को  क्रमांक एम.पी./50/बी. सी./0588 को चेक करने ह रोकवाया गया। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम विवेक कुमार सोनी , करण सोनी निवासी पवनी बालाघाट मध्यप्रदेश का होना बताया। 

टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को चेक करने पर वाहन में अलग-अलग बैगो में चांदी के जेवरात रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चांदी के जेवरातों के संबंध में पूछताछ करने व वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा चांदी के जेवरातों के संबंध में  पूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।उनके पास रखे  27 किलोग्राम चांदी के जेवरात कीमती लगभग 14 लाख रूपये को धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त कर न्यायालय एवं जीएसटी विभाग को सूचना दी जा रही है। विवेक कुमार सोनी पिता  श्री रमेश सोनी उम्र 46 वर्ष करण  सोनी पिता विवेक सोनी उम्र 22 वर्ष  निवासी पावनि बालाघाट मध्य  प्रदेश निवासी हैं।


अन्य पोस्ट