रायपुर
रविशंकर के दौरे पर कांग्रेस बोली- बाहरी को थोपा जा रहा
12-Oct-2023 5:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 अक्टूबर। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के तीन विधानसभाओं के चुनावी दौरे पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने तंज कसा है।उन्होंने कहा कि भाजपा बाहरी नेताओं को थोपकर जनता को बेवकूफ बना रही है।अब कोई भी आ जाए और कुछ भी कर ले, भाजपा दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंचेगी। शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय और राज्य के नेतृत्व को दरकिनार कर के टिकट बांटा। विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं की मंशा को दरकिनार कर बाहर के लोग, जो सक्रिय नहीं थे, उन्हें टिकट दिया गया। भाजपा में बहुत निराशा है, वह जले में नमक छिडऩे आ रहे हैं।चाहे पक्ष में हो या विपक्ष में हो, भाजपा ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ गलत किया है। भाजपा के कार्यकर्ता स्वाभिमानी हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे