रायपुर
रायपुर, 11 अक्टूबर। भाजयुमो के परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, आलोक डंगस,दीप ज्योति मुंड, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पित बडजेना, मनीष सिंह, अमनदीप सिंह,शशांक राज अन्य सभी दिग्गज नेता उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम
तीन सत्र में हो रहा। उद्घटान सत्र,चुनाव में भाजयुमो की भूमिका और नया भारत के विषय पर रहेगा।
सुबह रायपुर पहुंचने पर मीडिया से चर्चा मेंं सूर्या ने कहा कि पिछले दो दौरे सीएम हाउस घेराव के लिए किया था आज भाजपा को सीएम हाउस में प्रतिष्ठापित करने के लिए है। सांसद सूर्या ,एक दिन के राजधानी प्रवास पर आए हैं ।एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा मेंं कहा कि छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले पर बिलासपुर हाईकोर्ट का स्टे यहां के युवाओं की जीत है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जजमेंट से देश के हर राज्य चाहे छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक की पीएससी को अपने सिस्टम में रिफार्म करने का अवसर मिला है। युवा मोर्चा शुरू से ही पीएससी की गड़बड़ी को उजागर करता रहा है। यह प्रदेश के युवाओं की जीत है।