रायपुर

सेवा पथ संस्था का नि: शुल्क विवाह संस्कार 19 नवंबर को
11-Oct-2023 7:27 PM
सेवा पथ संस्था का नि: शुल्क विवाह संस्कार 19 नवंबर को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अक्टूबर। सेवा पथ संस्था ने 19 नवंबर को होने वाले 9 कन्याओं के कन्यादान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने रविवर को सिंधु पैलेस शंकर नगर मेें बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सेवा पथ संस्था के मीडिया प्रभारी विक्की पंजवानी ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश भर से आए सिन्धी पंचायत के समाजसेवियों के मार्गदर्शन, सुझावों पर विचार विमर्श कर कन्यादान आयोजन की तैयारियों को लेकर अंतिम रुपरेखा तय किया गया। सेवा पथ संस्था इस बार 19 नवंबर , रविवार को 9 कन्याओं का नि:शुल्क  कन्यादान विवाह संस्कार अग्रसेन धाम मे किया जायेगा।

 श्रीमति शकुंतला लखवानी, सुलोचना नारायणी,संजय लालवानी, अनिल नैनवानी, रवि पंजवानी ने बताया कि बैठक में शामिल प्रदेश भर से आए सिन्धी पंचायत के समाजसेवियों ने कई तरह की जिम्मेदारियों के साथ ही 9 कन्याओं के कन्यादान किया जाएगा।   इसी तरह युवा विंग की टीम को रेलवे स्टेशन से बारातियों को लाने, मेहमानों को रुकने की जगह, दूल्हों को शादी में देने वाले उपहार और भोजन, बारात में बैंड बाजा और डीजे व्यवस्था के लिए कार्य सौपा गया। इस बैठक में समाजसेवियों के साथ साथ युवा विंग और महिला विंग की टीम ने कन्यादान मे सभी तरह की व्यवस्थाओं की ज़िम्मेदारी ली है।


अन्य पोस्ट