रायपुर

भाजपा ने एक बार फिर अपने खोटे सिक्कों को आजमाया-कांग्रेस
11-Oct-2023 7:22 PM
भाजपा ने एक बार फिर अपने खोटे सिक्कों को आजमाया-कांग्रेस

रायपुर,11 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची से बड़ा स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने एक बार फिर अपने खोटे सिक्कों को आजमाया है। चुनाव जीतने के बाद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद छत्तीसगढ़ के हक और अधिकार को लेकर पूरी तरह से निष्क्रिय रहे। केंद्र में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि के तौर पर अपनी भूमिका निभाने में पूरी तरह नाकाम है, अब जब इन्हें प्रत्याशी बनाया गया है तो क्षेत्र में जनता तो पूछेगी कि संसद के तौर पर जब अवसर मिला तो इनकी उपलब्धियां क्या है रही? सांसदों को छत्तीसगढ़ में टिकट देकर बली का बकरा बनाया गया है। भाजपा का सिर्फ नेतृत्व यह मान चुका है कि छत्तीसग? में भूपेश पर भरोसे की सरकार का इनके पास कोई विकल्प नहीं और 2024 में भाजपा के वर्तमान सांसद के टिकट काटने की पटकथा वर्तमान विधानसभा चुनाव के परिणाम के पूर्वानुमान के आधार पर लिखी जा चुकी है।


अन्य पोस्ट