रायपुर
बेटी के नाम पर ले रखा था लाइसेंस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर। आठ वर्ष पूर्व जिस कैमिकल वायल को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं रसायन विभाग ने प्रतिबंध लगा रखा था, उसी से रायपुर में धड़ल्ले से दवा बन और बिक रही थी। इसमें खाद्य और औषधि विभाग के केमिस्ट से लेकर संचालक के साथ इस दवा को प्रिस्क्राइब करने वाले डॉक्टरों की भूमिका लोगो की जान से खिलवाड़ करती रही है।
राजधानी के महावीर नगर में सन राइस फार्मा के ठिकाने पर ड्रग्स डिपार्टमेंट ने दबिश दी जिसमें उन्होंने पाया कि सन राइस फार्मा में डाइक्लोफैनिक सोडियम के 11 हजार इंजेक्शन वायल रखे हुए है। जांच टेस्ट में दवा में मिला डाइक्लोफैनिक सोडियम जिसका विरोध साल 2015 में होने की वजह से भारत में प्रतिबंधित है। 2015 में भारत सरकार ने किया था इस वायल को प्रतिबंधित किया था। लेकिन इस फार्मा में इसका वितरण किया जा रहा है।
फार्मा के संचालक प्रेम झा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत इंजेक्शन की खेप तस्करी करने का मामला भी दर्ज किया गया है। प्रेम झा के खिलाफ रायपुर के 3 थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज है। शातिर ने अपनी बेटी मानसी झा के नाम पर लाइसेंस बना रखा था।