रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अक्टूबर। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर राजधानी के एक शख्स से लाखों की ठगी हो गई। आरोपी साथी ने क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाने पर हर महीने 15 प्रतिशत कमिशन का झांसा देकर 8 लाख 36 हजार रूपर की ठगी को अंजाम दिया है।
मुकेश सोनी ने पुलिस को बताया कि वह कैलाश नगर भनपुरी में रहता है। जिसका परिचय कुछ दिन पहले सुशील साहू से हुआ था। जो क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाया करता है। ने बताया कि क्रिप्टो करेंसी में ऑनलाइन पैसा लगाने की बात कही और कहा की अगर इसमें पैसा लगाते हैं तो कम्पनी से जो मुनाफा होगा उसका 15 प्रतिशत हर महीने देने की बात कही। जिस पर मुकेश उसके झांसे में आ गया और उसके मांगी गई रकम को देने लगा। जिसके बाद आरोपी उसे शुरूआत में कमिशन को खाता में जमा करते रहे। इसके बाद सुनील और उसके अन्य साथी अजय,उमेश पटेल, जय नारायण सिंह और लोकेश ने ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए अलग-अलग आईडी बनाकर पैसा लगाने की बात कह कर अपने झांसे में लेकर किस्तों में मुकेश से 8 लाख 36 हजार440 रूपए को ले लिए। जिसके बाद उन्होंने कमिशन देना बंद कर दिया।
फोन कर जानकारी लेने पर टालमटोल करने लगे थे। बाद में उन्होंने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया। जिस पर मुकेश सोनी ने ठगी होने के शक में डीडी नगर थाना जाकर सुशील साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सुशील और उसके साथी के खिलाफ धारा 420, 420 बी का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। जहां महादेव घाट साई मंदिर के पास से सुशील और उसके अन्य साथियों की पतासाजी कर अजय,उमेश, जय नारायण सिंह और लोकेश को गिरफ्तार किया गया।