रायपुर

डीकेएस की पार्किंग से बाइक चोरी
10-Oct-2023 8:22 PM
 डीकेएस की पार्किंग से बाइक चोरी

रायपुर, 10 अक्टूबर। गोलबाजार इलाके में पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी हो गई। कोई अज्ञात चोर बाइक का लॉक तोडक़र चोरी कर ले गया।  पुलिस के मुताबिक धनेश्वर लाल कुर्रे ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रावतपुरा कालोनी फेस -2  में  रहता है। जो सोमवार को किसी काम से डीकेएस गया अस्पताल गया हुआ था। जहां उसने अपनी बाइक सीजी 17 सी 8926 को वहीं पार्किंग में खड़ा किया हुआ था। और वहां से चला गया। कुछ देरबाद जब वो वापस आकर देखा जो बाइक पार्किग में नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उसे कोई आात चोर चोरी कर ले गया। इसकी रिपोर्ट घनश्याम ने थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। इधर उरला क्षेत्र में मेडिकल दुकान के सामने से बाइक चोरी हो गई। राम प्यारे यादव ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है।


अन्य पोस्ट