रायपुर

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
10-Oct-2023 3:46 PM
अवैध शराब के साथ  एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अक्टूबर।
धरसीवां इलाके में ग्राम साकरा से एक युवक को अवैध शराब रखले के मामले में गिरफ्तार किया है उसके कब्जे से 84 पौवा देशी शराब को जब्त कर आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया है। 

जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी सिलतरा को सूचना मिली की ग्राम सांकरा स्थित सतनामी पारा में एक व्यक्ति अपने मकान में अवैध रूप से शराब का भण्डारण कर बिक्री कर रहा है। जिस पर  सिलतरा  चौकी पुलिस और एंटी क्र ाइम साइबर की टीम ने मुखबीर के बताए हुलिए और स्थान पर जाकर कार्यवाई की।  इस दौरान मकान में एक व्यक्ति पाया गया।  पूछताछ में उसने अपना नाम रविश बंजारे बताया।  मकान की तलाशी लेने पर कमरे में देशी शराब रखा होना पाया। जिस पर आरोपी रविश बंजारे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 84 पौवा देशी शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। 


अन्य पोस्ट