रायपुर

सूने मकान से 50 हजार का नगदी जेवर ले भागे चोर
10-Oct-2023 3:45 PM
सूने मकान से 50 हजार का नगदी जेवर ले भागे चोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अक्टूबर। 
राजेंद्र नगर इलाके में सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र सोना चांदी के जेवर और नगदी 2 हजार को चुरा ले गया। 
मोती राम कवंर ने पुलिस को बताया कि वह पुष्पांजली कालोनी महात्मागांधी नगर में परिवार के साथ रहता है। जो 2 से 9 अक्टूबर तक परिवार के साथ कहीं बाहर गया हुआ था। जब वो गए तो उन्होंने मकान के कमरों को बंद कर गेट में ताला लगाकर चले गए थे। 9 को बज वो घर आया तो देखा की मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। और अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान फैला हुआ था। आलमारी में रखा नगदी और जेवर भी नहीं थे। जिसे कोई अज्ञात चोर सूने मकान देखकर चोरी कर ले गया। मोतीराम कवंर के मकान से कुल 50 हजार रूपए की चोरी हो गई।  इसकी रिपोर्ट उसने राजेंद्र नगर थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 457, 380 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से घटना की पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। 


अन्य पोस्ट