रायपुर
ग्वालियर जा रहे रायपुर का आरक्षक परिवार हादसे का शिकार, बेटे की मौत, पत्नी बेटी गंभीर
10-Oct-2023 3:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अक्टूबर। सीमावर्ती मंडला में हुए कार हादसे में छग पुलिस के आरक्षक सुनील शर्मा परिवार शिकार हुआ। वे सभी कार से ग्वालियर जा रहे थे। हादसे में बेटे की मौके पर मौत हो गई ।
2 बेटियां और पत्नी घायल हो गई है ।बड़ी बेटी की हालत नाजुक होने से जबलपुर रिफर किया गया।तीनो घायलों का मंडला में इलाज चल रहा है। सुनील शर्मा रायपुर के तेलीबांधा थाने में पदस्थ हैं।
सुनील शर्मा के बेटे का नाम लव शर्मा उम्र 12 साल मौके पर मौत हुई है।वहीं उनकी बड़ी बेटी तुलसी गंभीर रूप से घायल है जिसको इलाज के लिए जबलपुर भेजा गया है। दूसरी बेटी पायल को भी चोट आई है साथ ही आरक्षक की पत्नी शांति शर्मा की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज मंडला में जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे