रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अक्टूबर। न्यायालय परिसर पार्किंग में लॉक्ड एक्टिवा चोरी करने वाले अमित शर्मा गिरफ्तार कर लिया गया है। यह बाइक कोर्ट में कार्यरत क्लर्क की है।
रायपुर न्यायालय में निष्पादन लिपिक सहायक ग्रेड 02 के पद पर पदस्थ रेशमी ठाकुर ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह रोज की तरह 4 अक्टूबर को अपनी एक्टीवा क्रमांक सी जी/04/डी एस/2672 को जिला न्यायालय परिसर पार्किंग में लॉक कर खडी कर अंदर न्यायालय चली गई थी। घर वापस जाने के लिये शाम को एक्टिवा पार्किंग में नहीं देखा। इस पर पुरानी बस्ती पुलिस ने धारा 379 भादवि. का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की।
मुखबीर की सूचना पर आरेपी अमित शर्मा (26) समता कालोनी गायत्री मंदिर के पीछे थाना आजाद चौक को गिरफ्तार कर से चोरी की एक्टीवा जप्त कर लिया। अमित शर्मा पूर्व में भी वाहन चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है।