रायपुर
तीनों मंडलों के सभी विभागों में चलेगा अभियान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर-बिलासपुर, 9 अक्टूबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी कार्यालयों में स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने के लिए ‘विशेष अभियान 3.0’ चलाया जा रहा है । अभियान की शुरुआत एक प्रारंभिक चरण से हुई ,जिसे अभियान अवधि के दौरान प्राप्त किए जाने वाले उद्देश्यों की पहचान करने के उद्देश्य से 15 सितंबर 2023 को शुरू किया गया था । मुख्य अभियान 2 से 31 अक्टूबर, तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रत्येक विभाग और कार्यालय चयनित श्रेणियों में लंबित मामलों की पहचान करेंगे और अभियान स्थलों को अंतिम रूप देंगे । यह पोर्टल 31 अक्टूबर तक खुला रहेगा।
अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक शिकायतों का प्रभावी निपटान, संसद सदस्यों के संदर्भ, संसद के आश्वासन, स्वच्छता अभियान, स्क्रैप का निपटान फाइलों की छंटाई और अन्य स्वच्छता संबंधी गतिविधियों पर है । इस विशेष अभियान 3.0 को सफल बनाने के लिए जोनल मुख्यालय, प्रत्येक विभाग, मंडल, कार्यालयों में नोडल ऑफिसर नामित किए गए हैं । विशेष अभियान 3.0 के लिए मंडलों और विभागों में स्वच्छता के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों और दूरवर्ती स्थानों की पहचान की गई और समीक्षा के लिए फाइलें और ई-फाइलों की पहचान की गई है।
इस अभियान में अभी तक फाइल रिकॉर्ड मैनेजमेंट के अंतर्गत 4700 से अधिक फाइलों की समीक्षा की गई, वीडिंग के लिए 3100 से अधिक फाइलों को चिन्हित किया गया, 470 से अधिक ई- फाइलों का निपटारा किया गया । स्वच्छता अभियान और कार्यालयों से स्क्रैपके निपटारा के तहत 466 साईट की सफाई की गई, इसके अतिरिक्त 418 कार्यालयों की सफाई की गई , इससे अभी तक 7300 किलोग्राम से अधिक के स्क्रैप का निपटारा किया गया जिससे कि 870 वर्ग मीटर की जगह खाली हुई । रेलवे स्टेशन तथा अन्य 196 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।