रायपुर
रायपुर, 9 अक्टूबर। 15 अक्टूबर अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों के लिए छत्तीसगढ़ी अग्र युवा मंच की बैठक अग्रसेन महाविद्यालय परिसर में हुई।
बैठक में मंच अध्यक्ष दाऊ आशीष अग्रवाल ने बताया फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है। फ़ैशन शो में समाज की महिलाओं को अपनी पारंपरिक या प्रादेशिक वेशभूषा में सबके सामने रैंप पर प्रस्तुत होना होगा। कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने और अग्रबंधुओं के मनोरंजन हेतु 1 मिनट गेम शो का आयोजन किया जा रहा है जो सभी वर्ग के प्रतिभागियों के लिए होगा।महिला शक्ति द्वारा प्रतेक दिन गरबा खेलने की प्रैक्टिस भी की जा रही है।
कार्यक्रम की विगतवार जानकारी देते हुए अग्र युवा मंच अध्यक्ष दाऊ आशीष ने बताया कि अग्र युवा मंच द्वारा नवरात्रि के पूर्व रात्रि एवं प्रथम दिन 14 एवं 15 अक्टूबर 2023 को भव्य रास गरबा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी ज़ोरो से की जा रही है।
आगामी रविवार को महाराजाधिराज अग्रसेन महाराज जी की आरती के पश्चात भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो पुरानी बस्ती, रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन से प्रारंभ होगी। बैठक में मुख्य रूप से दाऊ प्रतीक अग्रवाल, दाऊ अनिल अग्रवाल, दाऊ नीरज अग्रवाल, दाऊ अंशुल अग्रवाल, दाऊ अंकुर अग्रवाल, दाऊ नितिन अग्रवाल, दाऊ माधव अग्रवाल,दाऊ निलेश अग्रवाल, दाऊ नीतेश अग्रवाल,दाऊ कुंज बिहारी अग्रवाल, दाऊ यश अग्रवाल, दाऊ अंकित अग्रवाल, दाऊ सौरभ अग्रवाल, दाऊ विकास अग्रवाल, दाऊ श्याम रतन अग्रवाल उपस्थित थे।