रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अक्टूबर। पूरे विश्व में 9 अक्टूबर को अंतरराष्ट्री डाक दिवस मनाया जाता है। इस बार इसकी थीम है ‘डाकिया डाक लाया डाकिया बैंक लाया’ तक के सफर में डाक सेवाओं ने तमाम नए आयाम रचे हैं। तमाम ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का डाक विभाग गवाह है। देश की सीमाओं से परे अन्य देशों तक पहुँचने में भी हमारी मदद करता है।
इसी क्रम में 9-13 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। और हर दिन एक उत्पाद या सेवा विशेष पर फोकस किया जायेगा । 9 अक्टूबर विश्व डाक दिवस, 10 अक्टूबर वित्तीय सशक्तिकरण दिवस, 11 अक्टूबर फिलेटली दिवस 12 अक्टूबर मेल एवं पार्सल दिवस और 13 अक्टूबर अंत्योदय झंडादिवस के रूप में मनाया जायेगा। विश्व डाक दिवस का उद्देश्य विश्व भर के लोगों के दैनिक जीवन मे व्यापार और सामाजिक तथा आर्थिक विकास में डाक सेवाओं की भूमिका सराहनीय है ।
भारतीय डाक विभाग की ओर से चलाई जाने वाली बीमा योजना में 396 रुपए में 10 लाख रुपए का बीमा कवच दिया जा रहा है. वि
दर्भ में जारी आर्थिक वर्ष में 21 हजार नागरिकों ने 399 रुपए में 10 लाख रुपए का बीमा निकाला है और अब तक 10 से अधिक बीमाधारकों के परिजनों को इस बीमा का लाभ मिला है।
10 लाख का बीमा 299 रुपए : डाक विभाग की ओर से 299 रुपए में 10 लाख रुपए का बीमा दिया जाता है. इस योजना में दुर्घटना में मृत्यु होने पर संबंधित व्यक्ति को उपचार का खर्च की गई. पहले खुद करना पड़ता है. इसके बाद उसे बिल जमा करने पर योजना के तहत रकम दी जाती है।
396 रुपए डाक विभाग की ओर से 396 रुपए में 10 लाख रुपए का बीमा दिया जाता है. इसमें दुर्घटना होने पर पैनल वाले किसी भी अस्पताल में संबंधित व्यक्ति को बगैर पैसे खर्च किए कैशलैस सुविधा मिलती है।
बीमा योजना का लाभ लेने के लिए भारतीय डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता होना अनिवार्य है. बीमा निकालने के लिए किसी भी प्रकार के दस्तावेज की जरुरत नहीं पड़ती। पेपरलेस पद्धति से बीमा का फॉर्म भरकर लिया जाता है। केवल आधार कार्ड, पैनकार्ड दिखाना पड़ता है।
डाक विभाग की ओर से 299 रुपए और 396 रुपएद्भ में 10-10 लाख रुपए का बीमा देने की योजना शुरु की गई है. यह योजना नागरिकों के लिए फायदेमंद है और नागरिकों को इस योजना का लाभ लेना चाहिए।