रायपुर

शराब खरीदने लाइन में खड़े व्यक्ति की जेब से मोबाइल पार, तीन चोर गिरफ्तार
09-Oct-2023 4:56 PM
शराब खरीदने लाइन में खड़े व्यक्ति की जेब से मोबाइल  पार, तीन चोर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अक्टूबर।
गंज पुलिस ने तीन  मोबाईल चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक शराब खरीदने दुकान की लाइन में खड़े व्यक्ति की जेब से चुराया था।

अर्पित कुमार राय ने 27 सितंबर को थाना गंज में रिपोर्ट की थी। उस दिन  वह  रात्रि करीबन 08:30 बजे शराब लेने रेल्वे स्टेशन के सामने अंग्रेजी शराब दुकान गया था जहां शराब लेने के लिए वह लाईन में खड़ा था। उसी समय किसी  व्यक्ति ने  उसकी जेब में रखे वन प्लस मोबाईल फोन को निकाल प भाग गया। इस पर गंज में धारा 356, 379 भादवि. का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की। 

मुखबीर की सूचना पर आरोपी बॉबी शर्मा, सद्दाम अली एवं सोनू सागर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की वन प्लस कंपनी का मोबाईल फोन कीमत लगभग 35,000/- रूपये जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बॉबी शर्मा उम्र 36 साल झण्डा चौक पंडरी ,सद्दाम अली उम्र 32 साल राजातालाब शिव मंदिर के पास और सोनू सागर उम्र 40 साल  जगन्नाथ नगर अनिल दुकान के पास थाना सिविल लाईन 
शामिल हैं।
 


अन्य पोस्ट