रायपुर
शुरू हो चुका है युद्ध हम तैयार हैं-बघेल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अक्टूबर। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही नेताओं के दावे प्रतिदावे एक बार फिर होने लगे हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि हम चुनावों के लिए हर दृष्टि से पूर्णरूपेन तैयार हैं। पार्टी मैदान में उतर चुकी है। अनुमान लगाना उचित नहीं है। लेकिन मैं कह सकता हूं कि भाजपा छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पीएससी घोटाला पर माथुर ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनका भ्रष्टाचार उजागर हो चुका है। इनका कोई भी विधायक और क्षेत्र ऐसा नहीं बचा जहां भ्रष्टाचार न हुआ हो। इन्होंने प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण योजनाओं में ही भ्रष्टाचार किया है। गौशाला में भी पैसा खाया है। समय आ गया है इसका निर्णय वहां की जनता लेगी। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हैं तैयार हम, शुरू हो चुका है युद्ध माटी के अभिमान का। नहींरूकेगा अब यह रथ छत्तीसगढिय़ा स्वाभामान का नवा छत्तीसगढ़ गढऩे के संकल्प के साथ हर एक छत्तीसगढिया तैयार है। एक बार फिर भरोसे के साथ जुड़ेंगे।