रायपुर

आईजी, एसएसपी ने पुलिसवालों से कहा-चुनाव में पोस्टल बैलेट से अनिवार्य मतदान करें
09-Oct-2023 4:54 PM
आईजी, एसएसपी ने पुलिसवालों से कहा-चुनाव में पोस्टल बैलेट से अनिवार्य मतदान करें

कानून व्यवस्था की बैठक में निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अक्टूबर।
रविवार को आईजी शहर जिला रायपुर  आर.एल. डांगी एवं एसएसपी  प्रशांत अग्रवाल ने सभी राजपत्रित अधिकारियों सहित समस्त थाना प्रभारियों की बैठक ली । 
उन्होंने विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चुनावी रैलियों, वीआईपी व्यक्तियों के प्रवास, प्रदर्शन इत्यादि के दौरान कानून व्यवस्था ड्यूटी को अलर्ट रहकर संयम पूर्वक करने कहा । चुनावी आमसभाओं व चुनाव से संबंधित हर छोटी-छोटी घटनाओं को ध्यान रखते हुए हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।

साथ ही  शराब, नशीले पदार्थ और चुनाव से संबंधित अन्य सामग्रियों की अवैध रूप से परिवहन को रोकने के निर्देश दिये। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से अनिवार्य रूप से मतदान देने कहा गया। इस संबंध में प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी द्वारा पोस्टल बैलेट का उपयोग कैसे करें  डेमो देकर समझाया गया। 

गुण्डा बदमाश/निगरानी बदमाश/असमाजिक तत्वों के विरूद्ध अधिक से अधिक धारा 109, 110, 107/116, 151 जा.फौ. के तहत कार्यवाही करने के निर्देश देने के साथ ही किसी प्रकार की घटना घटित होने पर तत्काल कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये। थाना क्षेत्रों में चेकिंग  प्वाईन्ट बढ़ाने तथा रात्रि गश्त को और अधिक मुस्तैद करने निर्देशित किया ।


अन्य पोस्ट