रायपुर

प्रदेश सरकार का पूरा अमला आयोग के अधीन
09-Oct-2023 4:54 PM
प्रदेश सरकार का पूरा अमला आयोग के अधीन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अक्टूबर।
विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से  प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है । इसके साथ ही प्रदेश सरकार का पूरा अमला आयोग के अधीन हो गया है। 

चुनाव प्रक्रिया से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए सभी अधिकारियों के ट्रांसफर पर रोक रहती है। यदि किसी अधिकारी का ट्रांसफर जरूरी हो तो इसके लिए चुनाव आयोग की अनुमति लेना अनिवार्य होता है. मंत्री अपने आधिकारिक दौरे को चुनाव प्रचार कार्य में शामिल नहीं कर सकेंगे और न चुनाव प्रचार कार्य में सरकारी तंत्र का प्रयोग करेंगे।  किसी भी सरकारी वाहन का उपयोग किसी भी दल के उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने के लिए उपयोग नहीं होता। कोई भी केन्द्र या राज्य सरकार का मंत्री आधिकारिक चर्चा के लिए निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी को नहीं बुला सकेगा। किसी भी मंत्री को चुनाव के दौरान निजी या आधिकारिक दौरे पर पायलट कार या किसी रंग की बीकन लाइट के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। चुनाव के दौरान योजना के तहत निधि रूक्क-रूरु्र फंड से जारी नहीं होगी। सरकारी राशि का इस्तेमाल किसी विशेष राजनीतिक दल या उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने के लिए नहीं किया जाता। सरकारी विमान या सरकारी बंगले का उपयोग चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया जा सकता। सरकारी घोषणा, लोकार्पण और शिलान्यास पर रोक लग जाती है। कोई भी नेता चुनावी रैली में धर्म या जाति के नाम पर वोट नहीं मांग सकता।

गाडिय़ां गैरेज वापस भेजी जा रही
इसे देखते हुए मोटर गैरेज ने सभी मंत्रियों से सरकारी गाडिय़ों समेत सुविधाएं वापस हो जाएंगी। मोटर गैरेज ने गाडिय़ां वापस भेजने का पत्र भेज दिया है। गैरेज की गाडिय़ां गैरेज और विभागों से अटैच गाडिय़ां विभागों को भेजना होगा। विभागों की गाडिय़ाँ मंत्रियों के परिजनों के द्वारा इस्तेमाल की जाती रहीं हैं।

टिकट कटने वाले विधायक पूर्व कहलाने लगेंगे, पेंशन  दिसंबर से 
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी 90 विधायकों की स्थिति में भी बदलाव आएगा । जिन विधायकों की टिकट कटेगी उन्हें इस विधानसभा के विघटन यानि 5 दिसंबर तक ही वेतन मिलेगा। उसके बाद वे पूर्व विधायक के रुप में पेंशन के हकदार हो जाएंगे। जो टिकट हासिल कर  हारेंगे उनकी भी यही स्थिति होगी। जो निर्वाचन प्रमाण पत्र हासिल करेंगे उन्हें तीन दिसंबर से ही विधायकों की सभी सुविधाएं मिलने लगेंगी।


अन्य पोस्ट