रायपुर
वरूण कौशल ने किया सरेंडर, 5 साल पहले की थी हत्या
09-Oct-2023 4:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 अक्टूबर। नया रायपुर में एक कंसट्रक्सन कंपनी के सुपरवाइजर की हत्या के फरार आरोपी वरूण कौशल ने सरेंडर कर दिया है।मंदिर हसौद थाने में हत्या का मामला दर्ज था। वह हत्या करके 5 साल, 6 माह से था फरार था। 10 मार्च 2018 को कंसट्रक्सन कंपनी के मैनेजर तुहीन मलिक की चाकू से गोदकर हत्या की थी। इसमें उसका साथी समीर भी शामिल था।
पुलिस के सामने चोरी छिपे सरेंडर किया। पुलिस ने मीडिया से बचाते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया। इस हत्या के दो महीने बाद ही मंदिर हसौद में आपत्तिजनक स्थिति में देखे प्रेमी-प्रेमिका की भी हत्या हुई थी। इसमें भी वरूण पर शामिल होने के आरोप लगे हैं। यह केस अब तक अनसुलझा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे