रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 अक्टूबर। सरकार का पट्टा वितरण अभियान सप्ताहभर से चल रहा है। इस अभियान में राजधानी के लोगों को नजूल का पट्टा नवीनीकरण कर नये पट्टे का वितरण किया जा रहा है। इसके लिए निगम ने कुछ महिनों पहले वार्डो में जाकर मकानों का सर्वे भी किया था। आनन फानन में सर्वे रिकार्ड खंगालकर पट्टा वितरण किया जा रहा है। इसके निगम ने अपने अपने जोन के वार्डो में एक दो कर्मचारी और वार्ड पार्षद शिविर लगा कर आवास पट्टा दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पट्टा वितरण में सरकार आनन फानन में काम कर रही है। कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है की निगम मनमाना ढंग से सर्वे रिकार्ड का दस्तावेज तैयार कर पट्टा बांट रहा है। जितने का जमीन उतने का पट्टा नही।
पट्टाधारियों का कहना है कि पूर्व में जितने भू भाग का टेक्स दिया जाता रहा है। इस बार निगम अपने मनमाने ढंग से कम का सर्वे रिकार्ड बताकर पट्टा बना रही है। इस पर सुधार के लिए शिविर में पहुंच रहे लोगों को कर्मचारी व्यस्तता का हवाला देकर और सुधार बाद में किया जाएगा भेज रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में आनेवाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
इससे पहले एक दो दिनों में आचार सहिंता भी लगने वाली है। जिसके बाद शासकिय नये कामों में चुनाव के निर्णय आते तक विराम लग जाएगा। ऐसे में आम नागरिक करे भी तो क्या अधिकारी आशवासन देकर लौटा रहे। अब पट्टों में सुधार के लिए महिनों का इंतजार और फिर निगम दफ्तरों के चक्कर लगाना ही बाकी रह जाएगा।