रायपुर

तीन पीढिय़ों से मां को आकार दे रहा चक्रधारी परिवार, युवाओं को प्रशिक्षण भी
08-Oct-2023 8:09 PM
तीन पीढिय़ों से मां को आकार दे रहा चक्रधारी परिवार, युवाओं को प्रशिक्षण भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अक्तूबर। नया रायपुर से लगे ग्राम नवागांव में मूर्ति कला से अपने हुनर को निखारने वाले कृष्ण कुमार चक्रधारी जो तीन पीढियां से इस कला से जुड़े हुए हैं । उनका कहना है कि पहले दादा पर दादा गांव में मटका और खपरैल बनाने का काम करते थे। धीरे-धीरे घरों के छत बदलने लगे और खपरैल की छतों की जगह सीमेंट की पक्की छत ने ले ली ।इस वजह से व्यवसाय मंदा चलने लगा तब कृष्ण कुमार ने अपने ही गांव के  मूर्तिकार से मूर्ति बनाने का काम सीखने लगे और लगभग 10 सालों तक सीख  कर मूर्ति बनाने लगे।  इसके बाद घर की माली हालत को देखते हुए वह गणेश और माता दुर्गा की  मूर्तियां बनाने लगे जिससे उसकी काफी आमदनी होने लगी। इसके बाद उसने अपने बेटे को भी मूर्ति कला सिखाने लगे आज वह इतने सफल हो गए हैं कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें कई बार पुरस्कार भी मिले हैं। और वे आज माटी कला केंद्र बोर्ड के संचालक भी है। कृष्ण कुमार बताते हैं कि वह आज गांव के युवाओं को रोजगार की दिशा में अग्रसर करने के लिए मूर्ति बनाना सिखा रहे हैं।

महानदी के किनारे से भुरभुरी मिट्टी लाकर मिट्टी को छानकर उसे भिगोकर मूर्तियों का निर्माण करते हैं । इस कला से जुडऩे वाले गांव के लगभग दर्जन पर युवा उनके साथ हाथ बंटा रहे हैं। आज वह इतने सफल हैं कि उनकी मूर्तियों को लेने रायपुर के अलावा दूर-दूर से लोग आते हैं जिससे उनको काफी अच्छी आमदनी हो जाती है।

10 हजार से लेकर 1 लाख तक की मूर्तियां

कृष्ण कुमार चक्रधारी बताते हैं कि वे लगभग 30 साल से श्री गणेश और माता दुर्गा की मिट्टी से बनी सुंदर मूर्तियां बना रहे हैं।  उनके पास 10 हजार से लेकर 1लाख तक की मूर्तियां हैं। नवरात्रि और गणेश पक्ष में ऑर्डर इतना हो जाता है कि उनको मूर्तियों के सजावट के लिए दूसरे राज्यों से मूर्तिकार बुलाना पड़ता है।

मूर्तिकार राम अधिकारी ने बताया कि वह कोलकाता में रहते हैं और वहां मूर्ति निर्माण का काम करते हैं नवरात्रि और गणेश पक्ष में रायपुर के मन और नवागांव में कृष्ण चक्रधारी के यहां मूर्तियों का निर्माण और उसके साथ सजा के लिए आते हैं।

वे कृष्ण कुमार चक्रधारी के यहां लगभग 10 सालों से काम कर रहे हैं हर सीजन में वह नया रायपुर के ग्राम नवागांव में जाकर मूर्तियां को बनाते हैं और सीजन खत्म होते ही वापस कोलकाता लौट जाते हैं।


अन्य पोस्ट