रायपुर

वरिष्ठ नागरिकों को भी छत्तीसगढ़ में नि:शुल्क बस सुविधा मिले
08-Oct-2023 8:02 PM
वरिष्ठ नागरिकों को भी छत्तीसगढ़ में नि:शुल्क बस सुविधा मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक्स के माध्यम से ट्वीट संदेश प्रेषित कर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रांताध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र नामदेव ने छत्तीसगढ़ राज्य के वरिष्ठ नागरिकों, पेंशनरों के प्रति संवेदन शीलता बरतते हुए उनको भी छात्रों के समान नि:शुल्क बस सुविधा देने की घोषणा विधान सभा आचार संहिता लागू होने के पहले करने और आदेश प्रसारित करने की मांग की है.

उन्होंने आगे बताया है कि कर्नाटक,आंध्रप्रदेश, तेलंगाना,महाराष्ट्र, हरियाणा, हिमाचल,पंजाब, केरल, ओडि़सा, दिल्ली जैसे राज्यों में वरिष्ठ नागरिकों को बस यात्रा में किराया में छूट की सुविधा है तथा कुछ राज्यों में 75 वर्ष की आयु पर नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है. जबकि छत्तीसगढ़ में इस तरह की कोई सुविधा नहीं है. इसलिए छत्तीसगढ़ राज्य में भी वरिष्ठजनों को यह सुविधा अनिवार्य रूप से मिलनी चाहिए.

 पेंशनर फेडरेशन के संयोजक व पेंशनर्स महासंघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव, पेंशनरधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ डी पी मनहर, प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा पेंशनर्स एसोशियेशन के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान, भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती द्रोपदी यादव, राष्ट्रीय मंत्री पूरन सिंह पटेल, पेंशनर्स महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी मिश्रा, महामन्त्री अनिल गोल्हानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर,वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के प्रदेश संयोजक अनूप श्रीवास्तव,अनिल पाठक,आर जी बोहरे, कलावती पांडे, कुंती राणा, बी के वर्मा, आर एन ताटी आदि ने मांग की है।


अन्य पोस्ट