रायपुर

आप का रायपुर दक्षिण में डोर टू डोर संपर्क
08-Oct-2023 7:42 PM
आप का रायपुर दक्षिण में डोर टू डोर संपर्क

रायपुर, 8 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी ने  रायपुर दक्षिण विधानसभा में रविवार को प्रात: डोर टू डोर व्यापक जनसंपर्क किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि इस जनसंपर्क में  लोगों को का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।केजरीवाल की गारंटी जनसंपर्क अभियान आज अरविंद दीक्षित वार्ड में ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती रेखा अग्रवाल  के नेतृत्व में चौहान पारा, कुजूर पारा, कृष्णा नगर के आस पास में हुआ। जनता का जोरदार रिस्पॉन्स है। काफी लोगों ने केजरीवाल की गारंटी से प्रभावित होकर मिस्ड काल रजिस्ट्रेशन भी किया और आम आदमी पार्टी को ज्वॉइन भी किया। आज के केजरीवाल की गारंटी जनसंपर्क अभियान में संतोष कुशवाहा, रेखा अग्रवाल, रघुराज सिंह ठाकुर एवं विनोद चंद्राकर जैसे क्रांतिकारी साथियों ने विशेष योगदान दिया। श्री झा ने बताया है कि इसी प्रकार आज रविवार संध्या रायपुर पश्चिम के उम्मीदवार श्री नंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन रैली निकली।


अन्य पोस्ट