रायपुर

सीएम ने देवेन्द्र नगर थाने के नए भवन का किया उद्घाटन
08-Oct-2023 7:36 PM
सीएम ने देवेन्द्र नगर थाने के नए भवन का किया उद्घाटन

रायपुर, 8 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी के देवेन्द्रनगर में  नवनिर्मित थाना  भवन एवं माना थाना के धरमपुरा पुलिस सहायता केन्द्र का लोकार्पण  वर्चुअल  किया।

इस अवसर पर बघेल  ने कहा कि देवेन्द्रनगर  में थाना भवन के निर्माण से पुलिस अधिकारी एवं जवानों  को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। साथ ही थाना में आने वाली आम जनता को भी अच्छे माहौल में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा की धरमपुरा क्षेत्र के लोग लंबे समय से पुलिस सहायता केंद्र की माँग कर रहे थे इस नये सहायता केन्द्र के खुलने से क्षेत्र की जनता में सुरक्षा का भाव आएगा ।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं कुलदीप जुनेजा, आईजू रतन लाल डाँगी, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल एवम् अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट