रायपुर

छत्तीसगढ़ में महिलाओं की दशा प्रियंका को नहीं दिखती तो राधिका को क्यों दिखेगी?
08-Oct-2023 7:30 PM
छत्तीसगढ़ में महिलाओं की दशा प्रियंका को नहीं दिखती तो राधिका को क्यों दिखेगी?

रायपुर, 8 अक्टूबर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस की मीडिया कोऑर्डिनेटर  राधिका खेरा पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा है कि उन्हें बोलने के लिए जो रटाया गया है, वह बोलना उनकी विवशता है। वे एआईसीसी की मीडिया कोऑर्डिनेटर हैं तो मीडिया में छाई छत्तीसगढ़ की असल तस्वीर भी देख लें। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के कार्यों पर परदा डालने की कोशिश कामयाब नहीं होने वाली। दिल्ली से जो भी कांग्रेसी आता है, वह भूपेश बघेल के मायाजाल में फंस जाता है।  जब लडऩे का नारा देने वाली कांग्रेसी लडक़ी छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए लडऩे की बजाय भूपेश राग अलापती हो तब राधिका खेरा से छत्तीसगढ़ की माताएं, बहनें, बेटियां भला क्या उम्मीद कर सकती हैं।

हकीकत यह है कि अपराधों के मामले में पूरे देश के परिदृश्य में छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बीच कॉम्पटीशन चल रहा है।

जैसी हालत राजस्थान में है, वैसी स्थिति छत्तीसगढ़ में है। जब भाजपा शासित किसी राज्य में महिला पर अपराध की घटना घटित हो तो प्रियंका वहां डेरा डाल देती हैं लेकिन छत्तीसगढ़ में फूल सी बेटियों को कुचला जा रहा है। तो कई टन गुलाबी पंखुडिय़ों को रौंदने वाली राजदुलारी को कोई फर्क नहीं पड़ता। नारी- नारी में भेद कांग्रेस के डीएनए में है और प्रियंका- राधिका खेरा आखिर कांग्रेसी ही तो हैं।

उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। राधिका खेरा झूठे आंकड़े देकर भूपेश बघेल के राज में चल रहे महिला उत्पीडऩ पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश कर रही हैं।

राधिका खेरा अंग्रेजी की मुफ्त शिक्षा देने की बात करती हैं लेकिन छत्तीसगढ़ शासन के स्कूलों का शैक्षणिक स्तर देश के सभी राज्यों के बीच अंतिम पायदान पर है। भूपेश बघेल बोरे बासी के जन्मदाता बने घूमते हैं और राधिका खेरा भी कह रही हैं कि भूपेश बघेल ने बोरे बासी को पहचान दी है। जहां तक छत्तीसगढ़ की संस्कृति को पहचान देने की बात है तो राधिका खेरा यह अच्छी तरह समझ लें कि छत्तीसगढ़ को  घोटाले, भ्रष्टाचार, माफियाराज के मामले में भूपेश बघेल की सरकार ने पूरे देश में बदनाम कर दिया है। रही बात 36 में से 34 वादे पूरे करने की, तो जरा वह अपने उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से पूछ लें, जो स्पष्ट कह चुके हैं कि केवल 12 वादे पूरे किए गए हैं।12 वादों पर काम चल रहा है और बाकी 12 वादों को छुआ तक नहीं गया है।


अन्य पोस्ट