रायपुर
रायपुर, 8 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ द्वारा बगडिय़ा ब्रदर्स प्रायवेट लिमिटेड एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के सहयोग से 05 से 08 अक्टूबर 2023 तक सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित 21वीं स्टेग छत्तीसगढ़ राज्य एवं अंतर जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2023 में कल यूथ अंडर-17 (जूनियर) बालक एवं बालिका एकल वर्ग तथा यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग कल संपन्न हुयी।
सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की कल यूथ हृष्ठश्वक्र-17 (जूनियर) तथा यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालक एवं बालिका एकल वर्ग प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ वेटरन टेबल टेनिस समिति के चेयरमेन प्रदीप जनवदे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने किया एवं विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष राजेश लुनिया थे। मंच पर छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, सह सचिव प्रेमराज जाचक, आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े एवं मुख्य निर्णायक प्रवीण निरापुरे उपस्थित थे।