रायपुर
योगेश भाजपा में हुए शामिल
07-Oct-2023 6:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 अक्टूबर। किसान नेता योगेश तिवारी ने आज दोपहर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश किया। रावण भाठा में एक बड़ी आमसभा में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह भी शामिल हुए।
योगेश तिवारी ने स्वीकार किया , एक पार्टी की विचारधारा से जुड़े होने के कारण उनसे भाजपा या भाजपा नेताओं का अपमान हुआ है। योगेश तिवारी ने अपनी नादानी में सभी भूल चुक के लिए मंच से मांगी माफी। कार्यक्रम में केदार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, गौरीशंकर श्रीवास समेत बड़ी तादाद में कार्यकर्ता शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे