रायपुर

टाटा स्टील की एजेंसी से लोहे की चादर चुराने वाले पांच गिरफ्तार
07-Oct-2023 6:49 PM
टाटा स्टील की एजेंसी से लोहे की चादर चुराने वाले पांच गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अक्टूबर। कबीर नगर स्थित लोहा बाजार के फर्म पासा एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड से लोहे की चादर चोरी करने वाले 5 चोर गिरफ्तार. किए गए हैं। उनसे चादर और  टाटा मैजिक वाहन बरामद किया गया।

 पुलिस के मुताबिक पासा एसोसिएट, टाटा स्टील कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटर फर्म है । इनके गोदाम में टाटा स्टील कंपनी जमशेदपुर का माल लोहे के शीट अलग-अलग साइज रखा हुआ था। 3 अक्टूबर की रात्रि 12 से 03 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर गोदाम  में रखे 12 चादर शीट अलग-अलग साइज कुल वजनी 730 किलोग्राम कीमती लगभग 70000 रुपए को चोरी कर ले गए ।  इस रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में धारा- 379 का अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर  तलाश शुरू की। इस दौरान पता तलाश  टाटा मैजिक वाहन क्र. ष्टत्र-04, रुरु- 2080 में चोरी गए 12 लोहे  की चादर भरकर संभव डेवलपर्स के खाली प्लॉट में छुपाकर रखा गया था। वाहन के मालिक का पता तलाश कर वाहन मालिक दिनेश बघेल को पकड़ कर   पूछताछ किया।जो बताया कि इसका पड़ोसी संजय मोगराज इसके घर आया और बोला कि माल उठाना है कहने पर दोनों साथ में लोहा बाजार पहुंचे जहां पर पहले से विशाल राजपूत, ओमन कुमार ध्रुव, दीपक तिवारी, कमलेश सिंह खड़े थे। जिसमें से ओमन, दीपक और संजय गोदाम नंबर बी 08 में चोरी करने के लिए दीवाल को कूदकर अंदर गए वहां से 12  लोहे की चादर प्लेट को चोरी कर संभव डेवलपर्स के खाली प्लॉट में छिपाकर रखना बताए कि आरोपियो का कृत्य अपराध धारा का घटित करना पाए जाने से आरोपी दीपक तिवारी, ओमन कुमार ध्रुव, विशाल राजपूत एवं कमलेश सिंह की तलाश घेराबंदी कर पूछताछ किया गया जो चोरी करना कबूल किये। चोरी गई मशरूका 12  लोहे का चादर सीट कीमती 70,000/ रुपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा मैजिक को जप्त किया गया। सभी पांच  आरोपियों को गिरफ्तार  जेल भेजा गया। और 2 दिवस के भीतर  माल को बरामद किया गया।


अन्य पोस्ट