रायपुर

एआईबीओसी का 39वां स्थापना दिवस मना
07-Oct-2023 6:48 PM
एआईबीओसी का 39वां स्थापना दिवस मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अक्टूबर। बैंकिंग उद्योग में कार्यरत 9.25 लाख से अधिक अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे बड़े ट्रेड यूनियन अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ  की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई ने पीएनबी, मोतीबाग चौक रायपुर में एआईबीओसी  का 39वां स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर एआईबीओसी के सदस्यों ने बैंक के निजीकरण का विरोध करने का संकल्प लिया। कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के रूप मे बैंकों में हमारा राष्ट्रीय खजाना सुरक्षित है। हम लाखों ग्राहकों की मदद करते हैं। उनकी जमा पूंजी की सुरक्षा करते हैं। अपनी ईमानदार आर्थिक गतिविधियों को चलाने के लिए पूरा देश राष्ट्रीयकृत बैंकों पर निर्भर है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर एक जिम्मेदार ट्रेडयूनियन के रूपमें समाज के कल्याण की सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए एआईबीओसी की छत्तीसगढ़ राज्य इकाई ने तीन व्यक्तियों को  सम्मानित तकिया । इनमें सत्य साई संजीवनी सेंटर के विशिष्ट डॉक्टरों, एडीजी विवेकानंद सिन्हा,  ई. वी. मुरली संपादक,  अंग्रेजी दैनिक शामिल हैं।

राज्य सचिव श्री बाई गोपाल कृष्ण ने सभी सदस्यों से आह्नान किया कि हमारा संगठन आशा, प्रतिबद्धता, समर्पण, बलिदान, समेकन एकता और संघर्ष का प्रतीक  है। आइए हम आगे बढ़ें और एआईबीओसी के समान को बनाए रखें।


अन्य पोस्ट