रायपुर
रायपुर, 7 अक्टूबर। केंद्रीय एजेंसी राष्ट्रीय ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत देश के विभिन्न राज्यों में निर्माणाधीन सडक़ों और पुल-पुलियों की गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट जारी की गई है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत माह सितंबर में छत्तीसगढ़ के 41 सडक़ों और पुल-पुलियों का परीक्षण किए थे। परीक्षण में सडक़ों और पुल निर्माण गुणवत्तापूर्वक पाया गया था। गुणवत्ता समीक्षकों ने राज्य के 19 पूर्ण हो चुके कार्य, 10 निर्माणाधीन कार्य, 06 मरम्मत का कार्य और 06 पुल का परीक्षण किया था।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत माह सितंबर में किए गए जांच एवं परीक्षण में गुणवत्ताहीन शून्य प्रतिशत है। योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण विकास अभिकरण नई दिल्ली द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को छोड़ दे तो अन्य राज्यों में निर्माणाधीन सडक़ों एवं पुल-पुलियों के निर्माण गुणवत्ता में कमी पाई गई है।