रायपुर

डब्ल्यूआरएस दशहरा उत्सव की तैयारी शुरू
07-Oct-2023 6:45 PM
डब्ल्यूआरएस दशहरा उत्सव की तैयारी शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अक्टूबर। महापौर एजाज ढेबर ने डब्ल्यूआरएस (वेगन रिपेयर शाप) कॉलोनी में पहुंचकर 24 अक्टूबर को रावण पुतला दहन के सार्वजनिक कार्यक्रम की तैयारियों अवलोकन किया। एवं सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। महापौर एजाज ढेबर ने  इस वर्ष भी डब्ल्यू आरएस कॉलोनी मैदान में समुचित साफ -सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, विद्युत प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें प्रथमिकता से आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित करते हुए करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये हैँ।


अन्य पोस्ट