रायपुर

कोदो- कुटकी के समर्थन मूल्य में 200-250 रू वृद्धि
07-Oct-2023 4:06 PM
कोदो- कुटकी के समर्थन मूल्य में 200-250 रू वृद्धि

रायपुर, 7 सितंबर। सीएम भूपेश बघेल ने कहा इस वर्ष धान की खरीदी 1 नवंबर से प्रारंभ होगी राज्य सरकार द्वारा इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार कोदो- कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित नहीं करती है। राज्य सरकार द्वारा कई बार केंद्र से कोदो और कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित करने का आग्रह किया गया लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इसकी घोषणा नहीं की गई।इसलिए छत्तीसगढ़ के मिलेट्स उत्पादक किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा कोदो- कुटकी का समर्थन मूल्य घोषित किया जा रहा है।उन्होंने कोदो का समर्थन मूल्य जो वर्ष 2022-23 में 3000 प्रति क्विंटल था जिसे बढ़ाकर 3200 रुपए  कुटकी का समर्थन मूल्य जो 3100 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 3350 प्रति क्विंटल करने की घोषणा की।


अन्य पोस्ट