रायपुर

नवा खानी तुसगों पर्व रविवार को
07-Oct-2023 4:04 PM
नवा खानी तुसगों पर्व रविवार को

रायपुर, 7 अक्टूबर। राजधानी में नवा खानी का तुसगों पर्व रविवार को मनेगा। अवंति विहार में सेंट जेवियर्स स्कूल के पास सामाजिक भवन एज्रा के परिसर में सुबह 10 बजे कुंडूख उरांव प्रगतिशील समाज ने इसका आयोजन किया है।

 राजधानी के उंराव, मुंडा, खडिय़ा मिलकर नवा खानी तुसगो परब में सामाजिक - सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। प्रतिभा सम्मान 2023 भी होगा। दसवीं- बारहवीं परीक्षाओं व नीट के टापर्स तथा नेशनल खिलाडिय़ों का सम्मान होगा। संगठन के संस्थापक पूर्व आईएएस सरजियस मिंज, संरक्षक पूर्व आईएएस जे. मिंज, आईएएस राजेश कुमार टोप्पो, निर्मल खाखा व विक्रम सिंह लखड़ा उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश टोप्पो कोषाध्यक्ष बसंत टिर्की आदि ने समाजजनों से परब में शामिल होने की अपील की है।
 


अन्य पोस्ट