रायपुर

चुनाव डेट्स की घोषणा 10 को
07-Oct-2023 4:03 PM
चुनाव डेट्स की घोषणा 10 को

रायपुर, 7 सितंबर। छत्तीसगढ समेत पांच राज्यों में अगले माह होने वाले चुनाव के लिए आचार संहिता 10 अक्टूबर को लगने जा रही है। उसी दिन चुनाव कार्यक्रम भी जारी होगा। राष्ट्रीय अंग्रेज़ी अखबारों के मुताबिक  छत्तीसगढ़ में दो चरण और बाकी चार राज्यों में एक ही चरण में मतदान होने के संकेत हैं । और नतीजे दिसंबर के दूसरे सप्ताह में घोषित होंगे। 

वैसे आचार संहिता लगने की डेट का खुलासा एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया है। भोपाल में आज हुए एक कार्यक्रम में चौहान ने अपने संबोधन में बताया कि आचार संहिता 10 अक्टूबर को लगने जा रही है। इसलिए लाड़ली बहना योजना की राशि आज जारी कर रहे हैं ।

 


अन्य पोस्ट